सीकर.
सीकर में नवलगढ़ रोड पर पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा के निवास के बाहर कुछ बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला की सोने की चेन लूट ली। सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। जानकारी के अनुसार नवलगढ़ रोड पर रहने वाली महिला संतोष दूध लेने के लिए घर से निकली थी।
इसी दौरान बाइक पर आए कुछ बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट करते हुए महिला के गले में पहनी हुई करीब 3 लाख रुपए की सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। पीसीसी चीफ डोटासरा के घर के बाहर हुई लूट की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई है। घटना के बाद महिला के परिजनों ने उद्योग नगर थाने में बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जिस पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

More Stories
Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026: 24,752 पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा-इंटरव्यू होगा चयन; अनपढ़ भी कर सकते हैं आवेदन
CJP प्रदर्शन में बवाल: पूर्व विधायक की बेटी से छेड़छाड़ का आरोप, जंतर-मंतर पहुंचे 900 से ज्यादा अपराधियों की हुई पहचान
योगी सरकार में समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी शीघ्र घोषित