नारायणपुर
छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल लगातार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं और मुठभेड़ में माओवादियों को मार गिरा रहे हैं. वहीं जवानों की कार्रवाई से बौखलाए नक्सली अपनी कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं.
नक्सलियों ने अबूझमाड़ के इरकभट्टी पुलिस कैंप में हमला किया है. पुलिस कैंप में नक्सलियों ने लगातार बीजीएल रॉकेट लांचर दागे. इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बीजीएल रॉकेट जवानों के पास गिरता है. लेकिन उसके फटने से पहले जवान भाग जाते हैं और उसके बाद जोरदार धमाका होता है.
इस हमले के बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए एक्सचेंज फायर किया. यह मामला कोहकामेटा थाना इलाके का बताया जा रहा है. हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

More Stories
संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल: मुख्यमंत्री साय ने दिव्यांग चंदूलाल की सुनी पुकार, मिनटों में मिला समाधान
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: अरुणाचल की नेडी न्गी, महाराष्ट्र के गोविंद पाडेकर ने 5000 मीटर में जीते स्वर्ण पदक
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: कुश्ती स्पर्धा के तीसरे दिन भी जारी रहा मुकाबले का रोमांच