जोधपुर.
राजस्थान के जोधपुर के तनावड़ा क्षेत्र में बुधवार दोपहर को एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। गर्मी और हवा के चलते गोदाम की दो मंजिल में पड़े कबाड़ ने आग पकड़ ली। वहीं, गोदाम में लगी आग का धुआं शहर में दूर तक नजर आया। कबाड़ के गोदाम में आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। फिर आग को काबू करने की कोशिश की।
फायर स्टेशन इंचार्ज प्रशांत सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 11:30 बजे तनावड़ा पेट्रोल पंप के सामने स्थित एक कबाड़ गोदाम में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड को भेजा गया था। इस गोदाम में चार परिवार भी रहते थे, जिन्हें आग बढ़ने से पहले ही सुरक्षित निकाल दिया गया था। उन्होंने बताया कि गोदाम में पड़े कबाड़ में कागज, गत्ते, प्लास्टिक और अन्य जल्दी जलने वाला सामान ज्यादा होने के कारण आग कुछ ही देर में पूरे गोदाम में फैल गई। विकराल आग को देखते हुए बासनी फायर स्टेशन से चार, शास्त्री से चार और रीको से तीन फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। इन सभी ने दो-दो फेरे किए और डेढ़ बजे के करीब आग पर काबू पा लिया।

More Stories
राजस्थान निकाय चुनाव में BJP का दबदबा, 309 में से 199 निकायों पर कब्जा
राजस्थान संपर्क 181 की CS ने की समीक्षा, वीडियो कॉल से सुनीं लोगों की शिकायतें
जयपुर में IMF के 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत, पब्लिक इन्वेस्टमेंट पर मंथन