बिलासपुर,
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के प्रचार के लिए विशेष रूप से सुसज्जित वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये अभियान आज 29 मई से शुरू हुआ है, जो कि 12 जून तक चलेगा। केंद्रीय कृषि मंत्रालय नई दिल्लीऔर राज्य सरकार के कृषि विभाग द्वारा मिलकर इस अभियान को चलाया जा रहा है। गांव गांव पहुंचकर वाहन के जरिए किसानों को उन्नत और जैविक खेती के बारे में जागरूक किया जाएगा। कृषि वैज्ञानिक इस दौरान किसानों से सीधा संवाद करेंगे। इस अवसर पर उप संचालक कृषि पीडी हथेस्वर, उप संचालक मछलीपालन श्री महीश्वर , केवीके के वैज्ञानिक अरुण त्रिपाठी, उप संचालक उद्यान श्री लौतरे आदि अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
राज्य स्तर पर चमकी छात्रा सुधा सिंह: हैमर थ्रो में तीसरा स्थान, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया सम्मान
उप मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी के प्रतिमा का किया लोकार्पण
अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, पोकलेन सहित 16 वाहन जब्त