नई दिल्ली.
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को दो बड़े मामलों में तत्काल सुनवाई की मांग की गई। इनमें एक मामला उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग से जुड़ा है। दरअसल, कोर्ट में एक याचिका का जिक्र करते हुए जंगल की आग के मुद्दे पर तुरंत सुनवाई का आग्रह किया गया। इस पर कोर्ट ने वकील से एक ईमेल भेजने को कहा और इस पर विचार करने का आश्वासन दिया।
इस पर वकील ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में जंगल की आगों को लेकल पिछले चार वर्षों से तीन याचिकाएं लंबित हैं। दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल के बीरभूम से लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाए गए देबाशीष धर ने अपना पर्चा खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने इस मामले में तत्काल सुनवाई की मांग की है। देबाशीष की इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने विचार करने की बात कही है।

More Stories
नागालैंड में जहरीली शराब का कहर! 2 दिन में 19 लोगों की मौत, SIT करेगी जांच
‘मोदी ने जो किया, मानव इतिहास में कभी नहीं हुआ’, ऑस्ट्रेलियाई PM अल्बनीज ने की जमकर तारीफ
कौन हैं YouTuber मधुमिता? सोशल मीडिया पर दिखाती थीं लग्जरी लाइफ, घर से 118 सॉवरेन सोना और कैश चोरी