जम्मू
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एक वाहन समेत दो वाहनों पर गोलीबारी की। इस हमले में पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हमला शाम को शशिधर के पास हुआ जब वाहन जिले के सुरनकोट इलाके में सनाई टॉप की ओर जा रहे थे।
पांच जवान घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया। आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया गया है।रास्ते में बक्करवाल मोहल्ला सनाई के पास आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में पांच जवान जख्मी हुए हैं। हमले के दौरान अन्य जवानों ने तुरंत अपनी पोजीशन ली और जवाबी फायर किया।

More Stories
हैदराबाद: चालान से बचने के लिए फ्लिप नंबर प्लेट लगाने वाले BMW चालक पर केस
महिला आरक्षण बिल पर संसद में सख्ती, बीजेपी ने जारी किया तीन लाइन का व्हिप
सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की बेंच में सबरीमाला से जुड़े बड़े संवैधानिक सवालों पर सुनवाई