पुंछ
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। यहां से गोला-बारूद तथा अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मेंढर इलाके के मनकोट सेक्टर में सुरक्षाबलों ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाना ढूंढ़ निकाला। जहां से दो आईईडी, आरडीएक्स, एक बैटरी और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गईं। सुरक्षाबलों ने गोला-बारूद और अन्य संदिग्ध सामान कब्जे में लेकर आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर दिया। क्षेत्र तथा आसपास के इलाकों में आतंकियों की तलाश जारी है।

More Stories
मजबूत सुरक्षा सहयोग और टेक्नोलॉजी साझेदारी से भारत-जापान रिश्तों को नई रफ्तार : रिपोर्ट
भारत-फ्रांस रक्षा साझेदारी को नई उड़ान, पीएम मोदी-मैक्रों करेंगे हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन का शुभारंभ
टॉलीगंज में लग्जरी रेजिडेंशियल बिल्डिंग में भीषण आग, सड़क पर आए फिल्मी सितारे