सूरजपुर
जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के करंजवार गांव में हाथियों का विशाल झुंड देखा गया है. करीब 30 से 35 हाथियों का यह दल क्षेत्र में डेरा जमाए हुए है. हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों और किसानों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों ने धान और मक्का की फसलों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है.
बता दें, झुंड में बड़े दतैल हाथियों के साथ छोटे-छोटे शावक भी शामिल हैं. स्थिति को देखते हुए वन विभाग की टीम लगातार मौके पर डटी हुई है. विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथियों से दूर रहने की अपील की है.

More Stories
बिजली चोरी मामला: जांच और दस्तावेजी साक्ष्य पर हाई कोर्ट की मुहर, सजा के खिलाफ अपील खारिज
कौशल्या धाम में स्थापित होगी प्रभु श्रीराम की नई प्रतिमा, पुराने स्वरूप को लेकर उठा था विवाद
तेलंगाना में बड़ा नक्सली सरेंडर: टॉप कमांडर देवजी ने 18 साथियों संग डाले हथियार