रायपुर
मौसम में उलटफेर का दौर जारी है। 9 से 11 अप्रैल तक मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर समेत आसपास के जिलों में सोमवार रात से बारिश का दौर जारी है। रायपुर में मंगलवार सुबह तेज बारिश और कुछ जगहों पर ओले गिरे हैं। 3 दिनों तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग मौसम कुछ ऐसा ही रहने का अनुमान है।
अप्रैल महीने में गर्मी चरम पर होती है, लेकिन अंधड़ और बेमौसम बारिश से राजधानी रायपुर का मौसम ठंडा हो गया है। 41 डिग्री तक पहुंच चुका तापमान में दो दिन में 12 डिग्री लुढ़क गया और 29 डिग्री पर पहुंच गया। मंगलवार को रायपुर में एक बार फिर मौसम का रुख बदल गया। सुबह आसमान में काले बादल छाए गए और तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। अचानक बदले मौसम से मौसम सुहाना हो गया।
मौसम विभाग ने मंगलवार को रायपुर समेत प्रदेश में छाए बादल कम हो सकते हैं। चौबीस घंटे में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है। साथ ही अंधड़ और कुछ इलाकों में वज्रपात की संभावना है। अगले चौबीस घंटे में सामान्य से काफी नीचे लुढ़क चुके तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। हालांकि मौसम में उतार-चढ़ाव और तेज गर्मी से राहत की संभावना अभी बनी हुई है।

More Stories
डिंडौरी में हिट एंड रन से एक की मौत, चार गंभीर; गुस्साई भीड़ ने कार फूंकी
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय भवन और पीडब्लूडी आवासीय परिसर का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों को दी शुभकामनाएं