बलौदाबाजार
शहीद वीरनारायण की जन्म व कर्मभूमि सोनाखान स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. छात्रा से छेड़छाड़ स्कूल में पदस्थ लाइब्रेरियन शिक्षक ने की है. छेड़छाड़ की शिकायत आने पर पहले तो मामले को स्कूल विभाग द्वारा दबाने का प्रयास किया गया जब ज्यादा आवाज उठी तो प्राचार्य ने कसडोल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई. जिस पर कसडोल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी लाइब्रेरियन शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के अनुसार, एकलव्य आदर्श विद्यालय के प्राचार्य शंभूनाथ साहू ने कसडोल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम सोनाखान स्थित एकलव्य आदर्श विद्यालय में कक्षा 11वीं में अध्ययनरत छात्रा के साथ स्कूल के आरोपी लाइब्रेरियन द्वारा छेड़खानी किया गया है. जिसकी रिपोर्ट पर थाना कसडोल में धारा 74 बीएनएस और 12 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है. मामले में आरोपी लाइब्रेरियन संजय कुमार (31 वर्ष) निवासी ग्राम कुरदा (चांपा) जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार किया गया है, जिसे आज 20 सितंबर को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा.

More Stories
जगदलपुर में रेलवे की जमीन पर 530 से ज्यादा अवैध कब्जे, 44 साल पुराना आदेश बेअसर
देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में यूपी का दबदबा, बठिंडा का AQI 1000 पार
बीएसपी कर्मचारियों को सख्त चेतावनी, प्रमोशन और ट्रांसफर में राजनीतिक दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई