झुंझुनू.
झुंझुनू जिले में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपने घर में ही फंदे से झूलते मिले। उनकी पत्नी उन्हें जिले के बीडीके अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने अधिशासी अभियंता को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार एक्सइएन राधेश्याम मीणा फरवरी महीने में ही चूरू से झुंझुनूं आए थे। उनकी पत्नी सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं।
दोनों परिवार के साथ रीको स्थित एक मकान में किराए पर रहते थे। बुधवार को अधिशासी अभियंता राधेश्याम मीणा अपने घर में फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिले। उनकी पत्नी उन्हें लेकर अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत मृत घोषित कर दिया। राधेश्याम मीणा चौमूं के रहने वाले थे। वह कई दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
फसल बीमा कंपनियों पर सख्ती, सर्वे और क्लेम में देरी पर होगा जुर्माना
यूपी के राजकीय माध्यमिक स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों की नई सूची आरटीई मानकों से बनेगी
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों तक खाना किसने पहुंचाया? कूड़े से मिले रैपर ने खोला राज, पुलिस का बड़ा एक्शन