नई दिल्ली
सोशल मीडिया पर डांस के वीडियो आना आम बात है। लेकिन आज हम आपको एक महिला के अंतरिक्ष में डांस करने के बारे में बताते हैं। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें स्पेस स्टेशन पर डांस करते देखा जा सकता है। महिला की उम्र 59 साल बताई जा रही है।
सुनीता विलियम्स ने साल 2007 और साल 2012 में भी अंतरिक्ष की यात्रा की थी। यह उनकी तीसरी यात्रा है। सुनीता विलियम्स और मिस्टर विलमोर स्टारलाइनर उड़ाने वाले पहले दल हैं। फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से लॉन्च करने के लगभग 26 घंटे बाद उन्होंने बोइंग अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक आईएसएस तक पहुंचा दिया। बता दें कि मामूली हीलियम लीक जैसी तकनीकी गड़बड़ियों के कारण डॉकिंग में लगभग एक घंटे की देरी हुई।
स्पेस स्टेशन पर मनाया जश्न
स्पेस स्टेशन पहुंचकर उन्होंने इस उपलब्धि का जश्न मनाया। उन्होंने थोड़ा डांस किया और आईएसएस पर सवार सात अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को गले लगाया। सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में लगभग एक हफ्ता बिताएंगी
सुनीत विलियम्स विभिन्न परीक्षणों में सहायता करेंगे और कई एक्सपेरिमेंट भी करेंगी। स्टारलाइनर से लौटते वक्त उनका समुद्र में नहीं बल्कि जमीन पर लैंड होने का कार्यक्रम है। सुनीता विलियम्स ने उड़ान भरने से पहले अपना अनुभव भी शेयर किया था। उन्होंने कहा, वह थोड़ी घबराई हुई थी। उन्होंने बताया, जब मैं अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंची, तो लग रहा था की घर वापस जाया जाए।
अंतरिक्ष यान का नाम रखा
सुनीता विलियम्स ने एसयूवी आकार के स्टारलाइनर को डिजाइन करने में मदद की है, जिसमें सात चालक दल बैठ सकते हैं। उन्हें अंतरिक्ष यान का नाम रखने का भी अवसर दिया गया और उन्होंने इसका नाम कैलिप्सो" रखा।

More Stories
पत्रकारों के लिए खुशखबरी! 2032 तक डिजिटल जर्नलिस्ट की मांग में 13% वृद्धि, इंवेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग में होगी सबसे ज्यादा ग्रोथ
‘नवीन टीम’ से पूरा होगा BJP का ड्रीम, 33% महिलाओं को शामिल करने का प्लान
नागरिकता नियमों में बड़ा बदलाव: नाबालिगों के पासपोर्ट नियम हुए सख्त, OCI पंजीकरण अब ऑनलाइन