सुकमा.
सुकमा जिले के गादीरास थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात लोगों ने डीआरजी के पद पर तैनात प्रधान आरक्षक की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शव को पीएम के लिए भिजवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि 2-3 जून की दरमियानी रात को अज्ञात लोगों ने थाना गादीरास क्षेत्र में प्रधान आरक्षक सोढ़ी लक्ष्मण का धारदार हथियार से गला रेत दिया।
प्रधान आरक्षक सोढ़ी लक्ष्मण का धारदार हथियार से गला रेतने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद शव को पीएम के लिए भिजवाने के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। वहीं इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत देखी जा रही है। वहीं परिजनों को घटना की जानकारी लगते ही घर में शोक की लहर छा गई।

More Stories
दुर्ग विश्वविद्यालय में खुलेंगे AI, रक्षा अध्ययन, कृषि और भाषा केंद्र, विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
बस्तर में मुआवजे को लेकर भड़के बाढ़ प्रभावित किसान, सर्वे टीम को लौटाया