भोपाल
राजधानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (GIS) की तैयारियों के बीच वीआईपी रोड पर बैटरी रिक्शा से स्टंटबाजी करते एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कैसे युवक रिक्शा को 2 टायर पर चलाता नज़र आ रहा है। इस दौरान पीछे से एक कार भी आ रही है, स्टंट और रिक्शा चालक की लापरवाही के चलते हादसा भी हो सकता था। वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल GIS कों लेकर एवं देश के प्रधानमंत्री के आगमन कों लेकर राजधानी भोपाल में तैयारी ज़ोरो शोरो पर है। जगह-जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है, इस बीच रिक्शा चालक का स्टंटबाजी करता यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जबकि GIS को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक प्लान भी जारी किए है।
अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस सड़क पर स्टंटबाजी करते रिक्शा चालक पर क्या कार्रवाई करती है। हालांकि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी भोपाल के वीआईपी रोड पर कार और बाइक से युवकों के स्टंट करते वीडियो पहले भी सामने आए है। जो राहगीरों के लिए मुसीबत बन रहे हैं।

More Stories
जिला कांग्रेस ने मनाई सिवनी , भारत के प्रथम राष्ट्रपति, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी की पुण्यतिथि
रिटायर्ड डॉक्टर से 2.52 करोड़ की ठगी में दरोगा का भाई भी शामिल, पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा
सुभरंजन सेन बने नए मप्र वन बल प्रमुख, अप्रैल 2028 तक रहेगा कार्यकाल