रायपुर
श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को गरबा महोत्सव का शानदार आयोजन किया गया। गरबा की धुन पर ऐसा रंग जमा कि टीचर संग स्टूडेंट और पूरा स्टाफ एक समय थिरकने लगे। यह आयोजन पिछले कुछ सालों से हो रहा है और डागा कालेज परिवार इसमें हिस्सा लेते हैं। समारोह में डॉ अरुणा पल्टा, पूर्व कुलपति, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग,महाविद्यालय शासी निकाय के अध्यक्ष श्री अजय तिवारी, प्राचार्य डॉ.संगीता घई तथा समिति के अन्य सम्मानित सदस्यगण उत्साहवर्धन करने उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथिडॉ अरुणा पल्टा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि –शारदेय नवरात्र शक्ति का पर्व है जिसमें देवी के नवरूपों का वर्णन करते हुए छात्राओं को उनके जीवन के विशेष संदर्भ से अवगत कराया कि जब विपत्ति आती है तो उसका सामना करने के लिए स्त्री काली का रुप धारण कर लेती हैं और स्नेह की बात आती है तो ममतामयी माता का रुप धारण कर लेती है। साथ ही साथ उन्होंने प्राध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्राओं को पुस्तकीय ज्ञान के साथ साथ नैतिक, व्यवहारिक मानवीय मूल्यों तथा गुणों का भी विकास कराना चाहिए। डागा कालेज में यह सब कुछ है,यह जानकार उन्हे बेहद खुशी हुई। बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी बहुत जरूरी है। इस अवसर पर महाविद्यालय के डा. पद्मा शर्मा, डॉ. गायत्री शर्मा, डॉ. स्मृति अग्रवाल, डॉ. रेणुका बक्षी, डॉ. शिखा मित्रा, डॉ. पूनम आहुजा समस्त प्राध्यापक गण कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

More Stories
जगदलपुर में रेलवे की जमीन पर 530 से ज्यादा अवैध कब्जे, 44 साल पुराना आदेश बेअसर
देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में यूपी का दबदबा, बठिंडा का AQI 1000 पार
बीएसपी कर्मचारियों को सख्त चेतावनी, प्रमोशन और ट्रांसफर में राजनीतिक दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई