बलरामपुर
10वीं बोर्ड की परीक्षा में पूरक आने से परेशान छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्रा कस्तूरबा हॉस्टल में रहकर पढ़ाई किया करती थी. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
घटना रामानुजगंज थाना अंतर्गत ग्राम पुरुषोत्तमपुर की है. गांव में निवासरत मनोज सिंह ने बताया कि उनकी बेटी कस्तूरबा हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है. कल 10वीं का परिणाम देखने के बाद टेंशन में आ गई थी. हम उसके समझाए कि परेशान मत हो, पूरक ही तो आई हो. आज सुबह हम सबसे की ठीक-ठाक बात की, काम-काज भी किया, लेकिन हम लोगों के काम पर निकलते ही दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली.

More Stories
नुआपाड़ा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किए वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन, परिवार संग दिखे
कॉन्स्टेबल भर्ती में खाली पद वेटिंग लिस्ट से भरेंगे, हाईकोर्ट का आदेश – जॉइनिंग के बाद पदों को भरा जाए
छत्तीसगढ़ में राहत खत्म, अब बढ़ेगा गर्मी का असर, 3 दिन में पारा 2 से 4 डिग्री बढ़ेगा