बेलतरा
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अकलतरी पहुंचे। यहां स्कूल मैदान हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जिले में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम का आज लगातार दूसरा दिन है।
श्री बघेल आज अकलतरी में रीपा गतिविधियों का अवलोकन, लखराम में मंदिर दर्शन के बाद बेलतरा में आम जनता एवम् सामाजिक संगठन के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री जी का राजस्व मंत्री एवम् जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक श्री रजनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान, पर्यटन मंडल अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, अपेक्स बैंक अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर,अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अभयनारायण राय, जिला सहकारी बैंक श्री अध्यक्ष प्रमोद नायक, श्री विजय केशरवानी व विजय पांडेय, संभागायुक्त डॉ.संजय अलंग, आईजी श्री बीएन मीणा, कलेक्टर श्री सौरभ कुमार, एसपी श्री संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने गुलदस्ता भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।

More Stories
डिंडौरी में हिट एंड रन से एक की मौत, चार गंभीर; गुस्साई भीड़ ने कार फूंकी
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय भवन और पीडब्लूडी आवासीय परिसर का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों को दी शुभकामनाएं