मुंबई
भारतीय शेयर बाजार इस महीने 18 मई (शनिवार) को भी खुलेगा। छुट्टी के दिन बाजार खोलने की वजह डिजास्टर रिकवरी वेबसाइट को टेस्ट करना है। जिससे आपदा जैसे साइबर अटैक या मुख्य वेबसाइट में अन्य कोई समस्या आने पर ट्रेडिंग को इस प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट किया जा सके।
एनएसई द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि इस दिन इक्विटी के साथ-साथ डेरिवेटिव सेगमेंट में भी कारोबार होगा। इसमें मुख्यतः दो सेशन होंगे। पहला सेशन सुबह 9:15 बजे से लेकर 10 बजे तक का होगा। वहीं, दूसरा सेशन सुबह 11:45 बजे से शुरू होगा और दोपहर 12:40 बजे तक चलेगा।
इस कारोबारी सत्र के दौरान सभी शेयर का अधिकतम प्राइस बैंड 5 प्रतिशत होगा। अगर किसी सिक्योरिटी का प्राइस बैंड इससे कम है तो वह यथावत जारी रहेगी।
बता दें कि एक्सचेंजों की ओर से बताया गया कि स्पेशल ट्रेडिंग सेशन सेबी के दिशानिर्देशों के अनुसार ही किया जा रहा है। इसके लिए सेबी से सभी जरूरी अनुमति ले ली गई है।
इस साल यह तीसरा स्पेशल ट्रेडिंग सेशन है। इससे पहले 2 मार्च को एनएसई और बीएसई ने डिजास्टर रिकवरी ट्रेडिंग सेशन रखा था। इस दिन भी दो सत्र थे।
वहीं, जनवरी में 20 तारीख शनिवार को स्पेशल ट्रेडिंग सेशन रखा गया था। लेकिन, 22 जनवरी (सोमवार) को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के कारण बाजार बंद रहने की वजह से इसे फुल ट्रेडिंग सेशन में परिवर्तित कर दिया गया था।

More Stories
शेयर बाजार में फिर हाहाकार! खुलते ही 500 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स, आखिर क्यों आई बड़ी गिरावट?
दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है खुशखबरी? DA-DR बढ़ोतरी और एरियर पर बड़ा अपडेट
FMCG Price Hike: साबुन, बिस्किट, चाय से लेकर तेल तक होंगे महंगे? मोबाइल रिचार्ज भी बढ़ा सकता है खर्च