छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा की बेटी शिवानी पवार ने एक बार फिर देश से बाहर चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन किया है। शिवानी ने पिछले वर्ष सर्बिया में कुश्ती मुकाबले में रजत पदक हासिल किया था। उमरेठ पंचायत में किसान नंदलाल पवार की बेटी शिवानी पवार ने कनाडा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में शानदार प्रदर्शन दोहराते हुए भारत के लिए एक गोल्ड मेडल जीता है। यह आयोजन 28 जुलाई से प्रारंभ हुए, जिसमें 50 किग्रा वजन वर्ग में शिवानी को यह सफलता मिली है।
शिवानी को पहले दौर में वॉकओवर मिला। वहीं, सेमी फायनल में कोलंबिया की पहलवान को एकतरफा मुकाबले में हराया। फायनल मुकाबले में कनाडा के पहलवानों को बिना कोई पाइंट दिए शिवानी ने जीत हासिल कर नया इतिहास रच दिया। शिवानी मप्र पुलिस में कार्यरत हैं। जीत के बाद भोपाल वापस आने पर उसका भव्य अभिनंदन हुआ। इंडियन रैसलर शिवानी पवार के लिए यह सबसे शानदार प्रदर्शन रहा। जिसमें उसने बिना कोई पाइंट दिए एकतरफा मुकाबले में जीत हासिल कर गोल्ड मेडल हासिल किया। सर्बिया में पिछले वर्ष हुए कुश्ती मकाबले में शिवानी ने रजत पदक हासिल किया।
उमरेठ के साधारण किसान की बेटी है शिवानी
छिंदवाड़ा के उमरेठ गांव निवासी नंदलाल पवार सीमांत किसान हैं। इनकी तीन बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। दो बेटियां शिवानी और छोटी बेटी रैसलर है। पिता नंदलाल पवार बताते है कि सामाजिक और आर्थिक परेशानियों से जूझते हुए बेटियों ने यह मुकाम हासिल किया है।

More Stories
MP में 7 साल पुराना OBC आरक्षण विवाद निर्णायक मोड़ पर, 24 जून से हाई कोर्ट में नियमित सुनवाई
भोपाल बार संघ चुनाव में बड़ा झटका, नामांकन फीस 75% तक बढ़ी; प्रत्याशियों का बजट बिगड़ा
सड़क हादसों में MP के युवा सबसे ज्यादा शिकार, हर दिन 283 एक्सीडेंट; चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने