धार
डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एंड कल्चरल सोसायटी के 34 वें निशुल्क स्व. अरविंद काशीव,स्व. संदीप कराले स्मृति के खेलकूद प्रशिक्षण शिविर में आज मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र कटारे डिप्टी कलेक्टर धार जिला धार एवं श्री विवेक यादव जी पूर्व राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी उपस्थित थे अतिथियों ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम श्री कटारे ने स्पोर्ट्स के महत्व को बताते हुए उस की व्याख्या की खेल कब शुरु हुआ उसकी जानकारी दी श्री यादव ने बताया खिलाडियों को किस प्रकार फिट रखा जा सकता है उसके बारे में विस्तृत बताया उन्होंने कहा खेल एवं शिक्षा बराबर होली चाहिए।शिविर मैं क्रिकेट,कराते,किक बॉक्सिंग स्केटिंग ,योग जेसी विधाओ मैं करीब 125 खिलाडी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हे।
अतिथियों का पुष्पमाला एवं पुष्प गुच्छा से स्वागत रितु चावड़ा ,भव्या श्रीवास्तव ,हरेंद्र राजावत ,युवराज पासी द्वारा किया गया । इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर पोष्टिक आहार का वितरण किया । कार्यक्रम का संचालन * राजेंद्र सिंह चौहान द्वारा किया गया व आभार प्रदर्शन * श्री प्रदीप जोशी * द्वारा किया गया ।यह जानकारी प्रवक्ता कुशल शर्मा द्वारा दी गई।

More Stories
वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मानव–वन्य प्राणी संघर्ष और फसल क्षति कम करने के लिए कृष्ण-मृग स्थानांतरण अभियान का दूसरा चरण हुआ प्रारंभ
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026: डेलिगेट्स ने अनुभव की प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक विरासत और रोमांचक पर्यटन गतिविधियां