लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने आज एक और लिस्ट जारी कर दी, दो प्रत्याशियों का ऐलान

नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव के लिए समाजावादी पार्टी ने शुक्रवार को एक और लिस्ट जारी कर दी। इस सूची में दो प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। सपा ने कौशांबी और कुशीनगर से नाम घोषित कर दिए हैं। कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज को उतारा गया है। कुशीनगर से अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार को टिकट दिया गया है। पुष्पेंद्र सरोज बसपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्र इंद्रजीत सरोज के बेटे हैं।

भाजपा ने कुशीनगर से विजय कुमार दुबे और कौशांबी विनोद सोनकर को मैदान में उतारा है। बसपा ने अभी दोनों सीटों पर किसी नाम का ऐलान नहीं किया है। सपा की घोषणा से कई कयासों को विराम लग गया है। कौशांबी से सपा की तरफ से कई नामों की चर्चा के साथ एक कयास यह भी लगाया जा रहा था कि राजा भैया के लिए यह सीट अखिलेश यादव छोड़ सकते हैं। लेकिन पुष्पेद्र सरोज को उतारकर कयासों पर विराम लगा दिया गया है। पुष्पेंद्र सरोज के पिता इंद्रजीत सरोज यूपी और केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल रहे हैं।

कुशीनगर में इसी तरह से कई कयास चल रहे थे। एक कयास स्वामी प्रसाद मौर्य के नाम को लेकर चल रही थी। कहा जा रहा था कि स्वामी प्रसाद मौर्य की अब अखिलेश यादव से फिर से नजदीकियां बढ़ रही हैं। हालांकि आज अजय प्रताप के नाम की घोषणा के साथ ही इस चर्चा पर विराम लग गया है।

 

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।