फिरोजाबाद
सपा नेता राम गोपाल यादव ने चौकाने वाला दावा किया है। दरअसल, उन्होंने कहा है कि CO अनुज चौधरी ने ही संभल में दंगा कराया था। आपको बता दें कि फिरोजाबाद में प्रेसवार्ता कर रहे थे। इसी दौरान चर्चित सीओ अनुज चौधरी के द्वारा होली पर दिए गए बयान को लेकर सवाल पूछा गया तो गोपाल यादव ने कहा कि संभल में दंगा उन्होंने ही कराया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अनुज चौधरी से क्या उम्मीद कर सकते हैं सबने देखा है कि वह कैसे कह रहे थे कि गोली चलाओ-चलाओ।
होली पर CO अनुज ने दिया था बयान
होली और रमजान पर सुरक्षा को लेकर CO अनुज चौधरी ने कहा था कि अगर जिन मुसलमान को होली के रंग से दिक्कत है वे उस दिन बाहर न निकले। क्योंकि जुमा एक साल में 52 बार आता और होली एक साल में एक बार आता है। जिस तरह से मुस्लिम ईद का इंतजार साल भर करते हैं वैसे हिंदू पक्ष भी होली का इंतजार करते हैं।

More Stories
मोहन भागवत का हिंदू परिवारों से तीन बच्चों का आग्रह, बोले– खतरा नहीं है, पर जागरूक रहना ज़रूरी
चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म के प्रयास पर सख्त कार्रवाई, TTE निलंबित, आरोपी की तलाश में GRP
मायावती का बड़ा फैसला: यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा, दिल्ली बंगला विवाद पर भी रखी बात