इंदौर
मैं हर पल आपके साथ हूं… मेरी बहन गुनहगार है… मैं सोनम के खिलाफ खुद केस लडूंगा… पति की हत्या में गिरफ्तार सोनम के भाई गोविंद, राजा के घर पहुंचे तो माहौल भावुक हो गया. गोविंद राजा की मां उमा रघुवंशी से लिपट गए और फूट-फूटकर रोने लगे. उन्होंने उनके पैर पकड़ लिए. इंदौर के राजा हत्याकांड में बुधवार को यह भावुक लम्हा आया. सोनम के भाई गोविंद ने राजा की मां से कहा कि इस मामले में वह उनके परिवार का पूरा साथ देंगे. उन्होंने सोनम के खिलाफ खुद केस लड़ने की की बात भी कही. पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिलॉन्ग ले जाई गई सोनम ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है. पुलिस इस मामले में गिरफ्तार किए गए बाकी चार आरोपियों को भी शिलॉन्ग ले जा चुकी है. उनसे राजा हत्याकांड का हर राज उगलवाया जा रहा है. पुलिस के हाथ कुछ अहम सबूत भी लगे हैं. इसमें खून से सना रेनकोट और टी-शर्ट भी शामिल है. इसके साथ ही वह खुखरी भी बरामद कर ली गई है जिससे शिलॉन्ग की पहाड़ी पर राजा की हत्या की गई थी.
शिलॉन्ग में जहां पुलिस राजा की हत्या का हर पन्ना खोलने में जुटी हुई है, वहीं इंदौर में सोनम और राजा के परिवार सदमे में है. राजा रघुवंशी की मां अपनी बहू की करतूत से सदमे में है. बुधवार दोपहर सोनम के भाई गोविंद सीधे राजा की मां से मिलने चले गए. इस दौरान माहौल में नमी घुल गई. रोती-बिलखती राजा की मां ने गोविंद को गले से लगा लिया. गोविंद भी बिलख-बिलखक रोने लगे. उन्होंने राजा की मां के पैर पकड़े लिए. मीडिया से बातचीत में गोविंद ने कहा कि उनके परिवार को राज कुशवाहा और सोनम के रिश्ते के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. सोनम को राज 'दीदी' कहकर बुलाता था. पिछले तीन सालों से सोनम राज कुशवाहा को राखी बांध रही थी.
सोनम के भाई गोविंद ने राजा के परिवार के साथ मीडिया के कई सवालों के जवाब दिए. सोनम के भाई ने कहा कि राजा मेरा बहुत प्रिय था. सोनम ने जो भी प्लानिंग की, मुझे मीडिया से पता चला. गोविंद ने कहा कि मैंने राजा की मां से माफी मांगी है. अगर सोनम है गुनहगार है तो उसे सजा मिलनी चाहिए.
सोनम ने खुद को दोषी नहीं माना है. उससे कोई संपर्क नहीं हुआ है. हमने उससे सभी संबंध तोड़ लिए हैं…हम राजा (रघुवंशी) की ओर से लड़ेंगे. हम राजा के परिवार के लिए वकील से बात करेंगे.
राजा रघुवंशी की मां ने क्या बताया?
राजा रघुवंशी की मां ने कहा कि गोविंद ने कहा कि सोनम को फांसी पर लटका देना चाहिए. उसे राजा के लिए दुख है, सोनम के लिए नहीं. गोविंद की कोई गलती नहीं है. मैंने गोविंद से पूछा कि क्या वह सोनम से मिला था. उसने कहा कि वह उससे तीन मिनट के लिए मिला था. मैंने उससे पूछा कि उसने उसे क्यों नहीं मारा? उसने कहा कि उसे मौका नहीं मिला क्योंकि वहां मीडिया और पुलिस थी."
सोनम ने ही राज कुशवाहा के साथ मिलकर रची थी!
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी 29 साल के राजा रघुवंशी ने 11 मई 2025 को धूमधाम से सोनम से शादी की थी. शादी के तुरंत बाद ही उसे मौत के घाट उतारने का प्लान तैयार हो चुका था. उसकी नई नवेली पत्नी सोनम ने ही राज कुशवाहा के साथ मिलकर रची थी. साजिश के तहत यह कपल शिलॉन्ग पहुंचा था. 21 मई को शिलॉन्ग पहुंचने के बाद इस कपल ने 22 मई को चेरापूंजी में जाकर एक होमस्टे लिया. कपल के साथ ही हत्याकांड में संलिप्त अन्य आरोपियों ने भी वहां पर होमस्टे लिया. लेकिन, इस बात की बिल्कुल भी भनक राजा रघुवंशी को नहीं थी.
'ऑपरेशन हनीमून' के जरिए जांच जारी
मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष ऑपरेशन चलाया, जिसका नाम 'ऑपरेशन हनीमून' रखा गया. पुलिस ने बताया कि यह मामला काफी जटिल था, इसलिए इसे एक ऑपरेशन के रूप में लिया गया. इस ऑपरेशन के तहत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ जारी है.

More Stories
चंदेल-बुन्देला कालीन जल संरचाओं का जीर्णोद्वार प्राथमिकता से किया जाये: मंत्री कुशवाह
हिनौती गौधाम गौ संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती का दिव्यधाम बनेगा : उप मुख्यमंत्री
रीवा के राजस्व विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: बिना किसी सरकारी आदेश के बदल दिया गया किसान की जमीन का नक्शा, RTI में हुआ सनसनीखेज खुलासा सिरमौर/रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के तहसील सिरमौर अंतर्गत ग्राम पिपरी में राजस्व अभिलेखों के साथ गंभीर छेड़छाड़ और ‘डिजिटल फर्जीवाड़े’ का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ एक किसान की निजी भूमि का नक्शा बिना किसी आवेदन, बिना किसी सक्षम न्यायालय के आदेश और बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के कंप्यूटर रिकॉर्ड (पोर्टल) पर बदल दिया गया है। क्या है पूरा मामला? ग्राम पिपरी निवासी आशीष मिश्रा (पिता श्री सम्पत प्रसाद मिश्रा) ने अपनी आराजी क्रमांक 88/1 एवं 88/2 के नक्शे में हुई संदिग्ध तरमीम (संशोधन) को लेकर सूचना के अधिकार (RTI) के तहत जानकारी मांगी थी। महीनों के चक्कर लगवाने और प्रथम अपील के बाद जो जवाब विभाग से मिला, उसने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। RTI में विभाग ने खुद स्वीकारी ‘अंधेरगर्दी’: लोक सूचना अधिकारी एवं नायब तहसीलदार वृत्त बैकुण्ठपुर ने अपने लिखित प्रतिवेदन (पत्र क्रमांक 292/2026 दिनांक 06/02/2026) में स्वीकार किया है कि: कंप्यूटर नक्शे में तो तरमीम (बदलाव) दिख रहा है, लेकिन मूल पटवारी नक्शा शीट (Field Map) में इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है। राजस्व अभिलेखों (खसरा आदि) में इस तरमीम से संबंधित कोई भी प्रविष्टि दर्ज नहीं है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि विभाग को यह भी नहीं पता कि यह बदलाव किस वर्ष में हुआ और किस अधिकारी के आदेश से किया गया। यानी बिना किसी फाइल और बिना किसी आदेश के रातों-रात कंप्यूटर पर नक्शा बदल दिया गया। पीड़ित का आरोप: “राजस्व अमले की मिलीभगत से हुआ खेल” पीड़ित आशीष मिश्रा का कहना है कि उन्होंने इसके लिए दो बार आवेदन दिए और कई बार अधिकारियों के चक्कर काटे। उन्होंने आरोप लगाया कि पटवारी और संबंधित राजस्व कर्मचारियों ने निजी स्वार्थ के चलते अभिलेखों में कूट-रचना (Forgery) की है। पीड़ित ने अब एसडीएम सिरमौर से मांग की है कि इस अवैध तरमीम को तत्काल निरस्त किया जाए और उन दोषियों पर एफआईआर (FIR) दर्ज की जाए जिन्होंने सरकारी पोर्टल के डेटा के साथ छेड़छाड़ की है। अधिकारियों की चुप्पी: बिना आदेश के नक्शा बदलने का यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस ‘डिजिटल सेंधमारी’ को सुधारता है या फिर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वे उच्च न्यायालय (High Court) की शरण लेंगे। संपर्क हेतु (Contact Info): आशीष मिश्रा (पीड़ित) ग्राम पिपरी, तहसील सिरमौर, रीवा मोबाइल: 8959446240