सिरोही.
रोहिड़ा पुलिस टीम ने गांजा के अवैध रूप से परिवहन करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से सात किलोग्राम गांजा के 130 हरे पौधे जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार रोहिड़ा थानाधिकारी जितेंद्र सिंह की अगुवाई में टीम ने अरणु आफली, वालोरिया, पीएस रोहिड़ा जिला सिरोही निवासी मोहनलाल पुत्र सोनाराम गमेती भील को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के पास से सात किलोग्राम गांजा के 130 हरे पौधे जब्त किए गए हैं। कारवाई में कांस्टेबल श्रवण कुमार, गंगाराम, शंकरलाल और रामलाल की टीम सम्मिलित रही।

More Stories
यूपी में 69 किमी लंबी फोरलेन सड़क को मिली मंजूरी, लखनऊ समेत 3 जिलों में होगा विकास
यूपी में सियासी हलचल तेज: चुनावी मोड में भाजपा, योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें
प्रयागराज में पशुओं के लिए बनेगा 12 अंकों का यूनिक आधार, पोर्टल पर स्वास्थ्य रिकार्ड भी होगा उपलब्ध