सिरोही.
रोहिड़ा पुलिस ने गुरुवार को चोरी-छिपे गांजे की खेती करने के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने खेत में बोए गए 153.600 किलोग्राम हरे गांजे के 2330 पौधे जब्त कर खेती करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार टीम ने लालाराम पुत्र भुराजी गरासिया के खेत में बोए गए हरे गांजे के 2330 पौधे जब्त किए। इनका कुल वजन 153.600 किलोग्राम है।
इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई में रोहिड़ा पुलिस थाना के सहायक उपनिरीक्षक छैल सिंह, कांस्टेबल कालूराम, अमन कुमार एवं जितेंद्र सिंह सम्मिलित रहे।

More Stories
मैनपुरी-इटावा में बनेगा ‘सारस सर्किट’, संरक्षण के साथ इको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला सिक्योरिटी वेटिंग क्लीयरेंस, उड़ानों की शुरुआत का रास्ता साफ
स्किलिंग और स्टार्टअप नीति से उत्तर प्रदेश में इनोवेशन की नई लहर