भोपाल
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी और सैम पित्रोदा गुरु चेले हैं। सैम पित्रोदा राजीव गांधी के भी सलाहकार रहे हैं। सैम पित्रोदा जैसे लोग ही कांग्रेस को विचारधार देते हैं। सैम पित्रोदा ने कहा है कांग्रेस सत्ता में आई तो विरासत टैक्स लगाएगी। यह भारत है अमेरिका नहीं। यहां की संस्कृति और परंपरा अलग है।
शिवराज सिंह ने कहा कि लोग मेहनत से पैसे कमाते हैं और बचाते हैं। विरासत टैक्स लगाकर कांग्रेस इस परंपरा को खत्म करना चाहती है। जनता के दबाव में कांग्रेस ने इस टैक्स को खत्म कर दिया था। राजीव गांधी जी ने मां की संपत्ति प्राप्त करने इस टैक्स को हटाया था। कांग्रेस को देश के सामने अपने इरादे स्पष्ट करने होंगे। कांग्रेस जिस रास्ते पर चल रही है वह भारत का रास्ता नहीं है।
पूर्व सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस एक तरफ विरासत टैक्स लगाने की बात करती है, दूसरी तरफ जातिगत जनगणना कांग्रेस का मिशन है। कांग्रेस देश और समाज को कितने टुकड़ों में कांग्रेस बांटना चाहती है? कांग्रेस आर्थिक और सामाजिक सर्वेक्षण की बात कहती है। इसके पीछे इरादे खतरनाक है। कांग्रेस जातियों में देश को बांटने के इरादे रख रही है। देश की जनता कभी इस स्वीकार नहीं करेगी। कांग्रेस को अपने असली इरादे जनता को बताने होंगे।

More Stories
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू
राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक में की सहभागिता
ट्रिपल आईटी भोपाल में कोडर आर्मी के संस्थापक रोहित नेगी एवं सह संस्थापक आदित्य टंडन का छात्रों के साथ विशेष सत्र आयोजित।