नई दिल्ली
श्नाइडर इलेक्ट्रिक ने कहा कि उसने भवन एवं ऊर्जा प्रबंधन समाधान उपलब्ध कराने के लिए नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ साझेदारी की है।
श्नाइडर इलेक्ट्रिक ने कहा कि इस साझेदारी के तहत वह इलेक्ट्रिकल एससीएडीए और उन्नत वितरण प्रबंधन प्रणाली सहित भवन प्रबंधन समाधान उपलब्ध कराएगी, जो आगामी हवाई अड्डा परियोजना की परिचालन दक्षता व स्थिरता में सहायता करेगी।
श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तथा ग्रेटर इंडिया के क्षेत्र अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा, ‘‘हमारे समाधान निर्बाध बिजली आपूर्ति की गारंटी देंगे और बैगेज हैंडलिंग जैसी महत्वपूर्ण प्रणालियों को ‘कवर’ करते हुए व्यापक हवाई अड्डा प्रबंधन की सुविधा प्रदान करेंगे। समाधान वास्तविक समय में ऊर्जा खपत की निगरानी करेंगे और ऊर्जा दक्षता बढ़ाने तथा कार्बन उत्सर्जन को कम करने के अवसरों को चिन्हित करेंगे।’’

More Stories
ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से तेल खरीदने पर भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा 60 दिन टला
भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों ने निकाले ₹52,100 करोड़, 2026 में बिकवाली ने बढ़ाई चिंता
8वें वेतन आयोग में 4 फिटमेंट फैक्टर की मांग, कर्मचारियों की बेसिक सैलरी ₹72,000 तक होने की चर्चा