भोपाल
आमतौर पर किसी पोस्टर को लोग सिर्फ एक सूचना बोर्ड के रूप में देखते हुये इसके अंदर लिखे संदेश को गंभीरता से नहीं लेते हैं लेकिन उसी संदेश को किसी नवाचारी तरीके से आमलोगों के सामने रखा जाये तो उसको देखने एवं पढ़ने की उत्सुकता बढ़ जाती है । इस मनोविज्ञान को ध्यान में रखते हुये स्वीप आईकॉन सारिका घारू ने मतदान करने के संदेश को नवाचारी रूप में प्रस्तुत किया है । सारिका ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन के मार्गदर्शन में पर्यटन क्षेत्रों में मतदान जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत इसे स्थाई प्रदर्शनी के रूप में लगाया है ।
सारिका ने बताया कि वोट देने का संदेश देते हुये वोटमेन को चार भागों मे 20 फीट की जगह पर लगाया गया है । दोनो आंखों से देखने पर ये चारों भाग अलग –अलग दिखाई देते हैं । लेकिन जब सामने लगे बोर्ड में बने एक छिद्र की मदद से एक आंख से देखा जाता है तो सभी चारों भाग मिलकर एक बनकर मतदान की अपील करते नजर आते हैं । इस लिये इस प्रदर्शनी को एक नजर में करे मतदान को स्वीकार नाम दिया गया है ।
सारिका ने बताया कि इसे देखने लोगों में कुतुहल देखा जा रहा है और दर्शक न केवल देख कर संदेश ग्रहण कर रहे है बल्कि अपने मोबाईल से फोटो लेकर सोशल मीडिया पर भेज रहे हैं। इस प्रदर्शनी के माध्यम से सारिका यह संदेश दे रही हैं कि जिस प्रकार एक नजर से देखने पर पूरा वोटमेन दिखाई देता है ठीक उसी प्रकार आप मतदान तिथि को मतदान और अन्य कार्यो में से मतदान को एक नजर में प्राथमिकता दें । क्योंकि आगामी पांच सालों के लिये आपके प्रतिनिधि चुनाव का यही तो एकमात्र दिन है ।

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक जल संरचनाओं के जलग्रहण क्षेत्र पर अतिक्रमण केविरूद्ध की जाए कार्यवाही
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम पचमढ़ी का ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट : राज्यमंत्री लोधी
भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन मंत्री सारंग ने मंदिर में किया पूजन-अर्चन