जगदलपुर
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से सरपंच के सुसाइड का मामला सामने आया है. पुलिस अधिक्षक कार्यालय के सामने सरपंच के पति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है. मृतक की पहचान कावापाल पंचायत की सरपंच के पति कमलोचन बघेल के रूप में हुई है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, एसपी कार्यलय के सामने चाय की दुकान पर आज सुबह सरपंच पति कमलोचन बघेल की लाश मिलने से हड़ंकप मच गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया. पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के साक्ष्य मिले हैं. मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए महारानी अस्पताल भेजा जा रहा है. मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. इस मामले में पुलिस सरपंच पति के आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है.

More Stories
बस्तर में बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, जल्द निकलेंगी 1500 भर्तियां
CG Budget: गजेंद्र यादव और विजय शर्मा के विभागों को मिले सबसे ज्यादा रुपये, शिक्षा और ग्रामीण विकास पर दिया गया जोर
मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय