राजनांदगांव
सांसद व भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे ने गुरुवार को विधिवत रूप से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राजनंदगांव लोकसभा से भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित है। इस अवसर पर राज्य सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश एच. लाल, और कवर्धा के पूर्व विधायक अशोक साहू भी उपस्थित थे।

More Stories
138 करोड़ की लागत से नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न
छत्तीसगढ़ में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ अभियान की धूम