रायगढ़
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने सारंगढ में चुनावी आम सभा को संबोधित करते हुए 15 मिनट में अपने पार्टी के रीति, नीति,एजेंडे से न्याय घोषणा, और स्थानीय लोकसभा में घोषणा पत्र के आधार पर मतदाताओ से आर्शीवाद मांगे है। जबकि 55 साल देश मे कांग्रेस की सरकार उपलब्धि तथा भाजपा के दस साल कैसा रहा उनको को गिनाए है।
तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का आगमन खेलभाटा मैदान के हेलीपैड में हेलीकॉप्टर से उतरे ततपश्चात यहां स्वागत के बाद वे सभा स्थल रवाना हुए। उन्होंने यहां कांग्रेस पार्टी के मेनिफेस्टो को लेकर शुरुआत से ही समर्थन मागंते हुए क्रम को आगे बढ़ाते हुए कहां की ये चुनाव हमारे भविष्य का चुनाव है। इससे हमारे और आने वाले पीढ़ी की भविष्य तय होगी। रायगढ़ लोकसभा में 20 से 25 साल तक भाजपा का सांसद जनता ने चुना हैं इस उनके पार्टी को चुनने के लिए आग्रह कर कहे कि एक मिनट के लिए सोचे क्या समय आया है,ये एक बार हमे सोचना चाहिए। बदलाव जरूरी है परिवर्तन की लहर है इस बदल दीजिए। 5 साल के लिए कांग्रेस को मौका दीजिए अगर घोषणा पत्र में हिसाब से कार्य सांसद नही करते है तो बदल दीजिए। 10 साल से देश मे टीवी में एक ही जुमला चल रहा है। किसान की आमदनी, काला धन, महंगाई नोट बंदी, जीएसटी, काले कानून को थोपा गया है।
इसका दंश जनता उठा रही है। भाजपा की। विचारधारा अलग हैं, भाजपा ने देश के दो — दो निर्वाचित मुख्यमंत्री को जेल भेजा है। दिल्ली के केजरीवाल और झारखंड के मुख्यमंत्री शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी 140 साल पुरानी पार्टी है। आजादी की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने यह भी कहां की अगर बीजेपी 400 पार का नारा दे रही है वो काम अच्छा की है तो अपने दम पर वोट मांगना चाहिए लेकिन इनके में ताकत नही है ये ताकत से कांग्रेस को तोड़कर उनके नेताओं को क्यों लेकर जा रहे है। उन्होंने तंज कसते हुए कहां की काम करते अगर तो तोड़ने की जरुरत नही पड़ती। उन्होंने कहाँ की 55 साल कांग्रेस शासन में रही हर वर्ग के लिए कार्य की है।
भाजपा के 10 साल में महंगाई और अराजकता बढ़ी है। अग्निवीर के लिए केवल 4 साल अब फिर से अपने लिए 5 साल मांग रहे हैं । इस तरह सचिन पायलट ने अपने उद्बोधन में 16 लाख करोड़ का कर्जा उद्योगपतियों के माफ करने पर भाजपा पर मुखर होकर आक्रमक रहे। इस तरह अग्निवीर,तथा अन्य सभी राष्ट्रीय मुद्दे पर गरमाई राजनीति का जिक्र किए है। सचिन पायलट ने आगे कहां की हम न्याय पत्र के हिसाब से मनरेगा की दिहाड़ी बढ़ाने, महिलाओं को 1 लाख रुपये देने,एमएसपी, नौकरी देने का वायदा किया है।
संविधान की ताकत, संविधान ने वोट करने का अधिकार दिया है। बड़ा चुनाव भविष्य को ध्यान में रखे और जाति बिरादरियों का हाथ का साथ मिलेगा। उन्होंने जनता तथा कार्यकर्ता को कहां की छत्तीसगढ़ में देश मे बदलाव होगा और लोगो को अपना भविष्य हाथ मे लेने की अपील किए। इस तरह करीब 15 मिनट के उद्बोधन में कांग्रेस न्याय पत्र उपलब्धि तथा भाजपा पर जमकर बरसे है।

More Stories
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरू : राजस्व मंत्री वर्मा
महिला का आरोप: कृषि मंडी अधिकारी ने किया यौन उत्पीड़न, पुलिस ने किया गिरफ्तार
जंगल की दिल छू लेने वाली तस्वीर: मादा हथिनी की छाया में सुरक्षित दिखे नन्हें गजराज