जयपुर
हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा उदयपुर में 29 सितंबर को आयोजित वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन में देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों से धावक भाग लेंगे।
मैराथन का विषय ‘रन फॉर जीरो हंगर ’ है।
कंपनी ने आधिकारिक मैराथन पोस्टर का अनावरण किया है, जिसमें जिंक सिटी के रूप में भी जाने जाने वाले उदयपुर की विभिन्न तस्वीरें दर्शाई गई हैं।
इस अवसर पर मैराथन धावक अरूण मिश्रा ने कहा कि मैराथन भूख के खिलाफ लड़ाई में योगदान के महत्व को उजागर करने के लिये है।
हिंदुस्तान जिंक की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल हेब्बार ने ग्रामीण कुपोषण को दूर करने के महत्व पर जोर दिया और बताया कि मैराथन में लोगों को एक साथ लाने की शक्ति है।
कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार पोस्टर का अनावरण उदयपुर जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल, उदयपुर के पुलिस महानिरीक्षक अजय पाल लांबा, हिंदुस्तान जिंक के सीईओ और उत्साही मैराथन धावक अरुण मिश्रा की उपस्थिति में किया गया।

More Stories
शासन, प्रशासन और उद्योग जगत मिलकर प्रदेश के विकास और सुरक्षा को नई मजबूती प्रदान कर रहे: सीएम योगी
‘गो संरक्षण मिशन’ में शामिल होंगी ग्रामीण महिलाएं और किसान उत्पादक संगठन
खाटूश्यामजी मंदिर में घुसे ‘आतंकी’, मचा हड़कंप! ATS की मॉक ड्रिल ने परखी सुरक्षा व्यवस्था