दौसा.
दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि पुलिस थाना बांदीकुई द्वारा गठित विशेष टीम ने लूट की घटना में वांछित 16 साल से फरार चल रहे बदमाश को गिरफ्तार किया है। दरअसल 2008 में छोटूसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब वह ट्रक लेकर बसवा की तरफ आ रहा था तो रास्ते मे चार अभियुक्तों ने रोड पर पत्थर व मोटरसाइकिल लगाकर ट्रक को रुकवाया और मारपीट करके जेब में रखे रुपये लूटकर ले गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े लेकिन चौथा आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अब गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने के बाद अब पुलिस को इससे और भी कई मामलों में खुलासा होने की उम्मीद है।

More Stories
रायबरेली से दौड़ेगी 16 कोच की वंदे भारत, होली के बाद आरेडिका से शुरू होगा सफर
कानपुर: पत्नी ने लगाया पति पर गंभीर आरोप, कहा – “साथ में धोखा हुआ, नपुंसक है”
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की हाईटेक पहल: अब AI करेगा नियम तोड़ने वालों की पहचान, चालान होगा ऑटोमैटिक