इछावर
अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः राजस्व मंत्री वर्मा
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार की योजनाएं समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रही हैं। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंत्री वर्मा शुक्रवार 23 जनवरी को आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के सामूहिक समारोह में कही।
मंत्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी सहायता है। इससे बेटियों के विवाह का दायित्व सम्मानपूर्वक पूरा हो रहा है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को भावी दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत इछावर में भव्य सामूहिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कुल 200 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इनमें 173 जोड़ों का विवाह और 27 जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

More Stories
भोपाल में कुकर्म का विरोध करने पर गार्ड की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
खंडवा के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 80 वर्षीय बुजुर्ग को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
एमपी ट्रांसको के एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज सबस्टेशनों की सुरक्षा के लिए हाई-परफॉर्मेंस एचडी सीसीटीवी कैमरे लगे : ऊर्जा मंत्री तोमर