लखनऊ
यूपी की राजधानी लखनऊ में रिटायर्ड IAS अफसर की पत्नी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। रिटायर्ड IAS अफसर शनिवार सुबह गोल्फ खेलने गए थे।
यह पूरा मामला इंदिरा नगर सेक्टर 22 का है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि लूटपाट के बाद लुटेरों ने हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया है। हत्या के बाद उन्होंने मोहिनी की लाश को फंदे से लटका दिया।
जब गोल्फ खेलकर घर लौटे तो देखा कि उनकी पत्नी का शव पड़ा था। बदमाशों ने इंदिरानगर निवासी मोहिनी दुबे की लूट के बाद हत्या कर दी। गोल्फ खेल कर लौटे पूर्व IAS अधिकारी देवेंद्र नाथ दुबे को पत्नी की हत्या की जानकारी हुई। वारदात लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर 21 में हुई। देवेंद्र नाथ दुबे रायबरेली के डीएम और प्रयागराज के कमिश्नर रह चुके हैं।
सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। आसपास के इलाकों में मौजूद सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि लूटपाट का विरोध करने पर लुटेरों ने मोहिनी को फांसी के फंदे पर लटका दिया। पुलिस आसपास के घरों में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है।

More Stories
एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
यूपी डायलॉग – चैप्टर 2’ में जुटे 200 से अधिक युवा, उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा पर प्रयागराज में हुआ मंथन
मुख्यमंत्री योगी ऊंचाहार में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन कथा श्रवण करने पहुंचे