रायपुर
राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में महानिदेशक, छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी श्रीमती रेणु जी पिल्ले के नेतृत्व में वर्ष 2022 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 3 परीवीक्षाधीन अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की।
राज्यपाल श्री हरिचंदन ने परीवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि भगवान जगन्नाथ आपको सुखी रखें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपना कर्त्तव्य भली भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा करें। अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करें ताकि उन्हे खुद पर गर्व हो कि वे जनता के लिए अपनी पूरी दक्षता से कार्य कर रहें हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आमजनों तक पंहुचाने तथा समाज के शोषित और वंचित वर्ग के लोगो से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करने कहा। राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य प्रदेश है, यहां आपको जनजातीय समस्याओं के निराकरण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री अमृत खलखो, उप सचिव श्री दीपक अग्रवाल, संचालक छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी श्री टी. सी. महावर और प्रशिक्षण संचालक श्रीमती सीमा सिंह भी मौजूद थे। प्रशिक्षु अधिकारियों में सुश्री नम्रता चौबे, श्री प्रखर चंद्राकर, श्री युवराज मरमट शामिल थे।

More Stories
दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया संकल्प नवरात्रि एवं रास गरबा उत्सव के पोस्टर का विमोचन