चंडीगढ़
हरियाणा से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी अभिमन्यु सिंह यादव का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार, प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी अभिमन्यु सिंह का इस्तीफा हाल में ही लिया गया था, जिसे शनिवार को स्वीकार कर लिया गया है।
अभिमन्यु सिंह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ उनके पीए और पीएस के रूप में काम कर रहे थे। हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन होने के बाद उन्हें पदोन्नति देकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का ओएसडी बनाया गया था। अभिमन्यु सिंह यादव रेवाड़ी जिले के कोसली विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं।

More Stories
AI समिट में भारत की बड़ी जीत: जिन डील्स का था इंतज़ार, आखिरकार लगी मुहर
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर बड़ा एनकाउंटर: ब्राजीलियन नागरिक से 4.776 किलो कोकीन बरामद, NCB ने किया गिरफ्तार
दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार हुआ हिंदू पुलिस अधिकारी हत्या का आरोपी, बांग्लादेश भेजा गया