मुंबई
बिग बॉस 10 फेम सारा खान ने 5 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाजों से कृष पाठक से शादी कर लिया है और साथ ही एक छोटा सा रिसेप्शन भी होस्ट किया था. कुछ समय पहले इस कपल ने कोर्ट मैरिज किया था. शादी की फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बता दें कि कृष पाठक रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी के बेटे हैं. सारा खान और कृष पाठक ने इसी साल अक्टूबर में कोर्ट मैरिज किया था. जिसके बाद अब 5 दिसंबर को इस कपल ने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी किया है. दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस काफी प्यारी लग रही हैं.
शादी के बाद रखा रिसेप्शन
इस कपल ने शादी के बाद एक छोटा सा रिसेप्शन होस्ट किया था. जहां पर उन्होंने पैपराजी से मुलाकात की थी और उनके लिए जमकर पोज दिया है. सारा खान और कृष पाठक ने पैपराजी को अपनी मेंहदी भी दिखाई थी. रेज कलर के लहंगे के साथ में एक्ट्रेस ने गोल्ड की ज्वैलरी पहनी थी.
बता दें कि सारा खान और कृष पाठक के रिसेप्शन में कई टीवी सेलेब्स शामिल हुए थे. इस कपल ने एक साल डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया है. इससे पहले एक्ट्रेस ने एक्टर अली मर्चेंट से शादी किया था. दोनों ने बिग बॉस 10 में शादी रचाई थी. हालांकि शादी के दो महीने बाद ही दोनों अलग हो गए थे.

More Stories
Delhi Metro Phase-4: 2027 तक करना होगा इंतजार, तीन प्राथमिकता वाले कॉरिडोर का 83% काम पूरा
देवरिया में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, पैर में लगी गोली; 12 मुकदमों वाला आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव: 309 नगर निकायों में नामांकन शुरू, पहले दिन 967 उम्मीदवारों ने भरे 1144 पर्चे