अलवर.
आज सवेरे आए अंधड़ में निर्माणाधीन मकान में पटाव रखवाने आए 7 लोगों पर तीस फीट ऊंची दीवार गिर गई। घटना रामगढ़ थाने के खेड़ी का बास की है। घायलों में चार एक ही परिवार के सदस्य हैं, जबकि तीन आसपास के लोग थे, जो पटाव रखवाने आए थे। निर्माणाधीन मकान में काम करते समय 30 फीट ऊंची दीवार गिरने से 7 लोग दब गए। घटना सुबह करीब सवा 8 बजे की है।
रामगढ़ थाने के खेड़ी का बास निवासी अनिल के मकान का काम चल रहा था। उसी दौरान चल रहे अंधड़ में तीस फीट ऊंची दीवार गिरने से यह हादसा हो गया। अनिल ने आज सुबह परिवार और आसपास के लोगों को पटाव रखवाने के लिए बुलाया था, जिसमें चार लोग एक ही परिवार के थे, बाकी तीन पड़ोसी थे। घायलों में 4 लोगों को गंभीर चोट लगने के कारण अलवर रैफर किया गया है, बाकी तीन को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

More Stories
दिल्ली की बसों में फ्री सफर पर नया नियम, पिंक कार्ड और दस्तावेज को लेकर महिलाओं की बढ़ी परेशानी
राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक इंटीग्रेटेड पैक हाउस, कारखियाव का किया स्थलीय निरीक्षण
वृंदावन आश्रम कांड में नया CCTV आया सामने, प्राइवेट पार्ट काटने के बाद चौथी मंजिल की ओर जाता दिखा दीपक