केकड़ी.
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भिनाय थाना पुलिस की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके पास से करीब 1020 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद की है। पुलिस के अनुसार केकड़ी जिले की स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम राजपुरा (सरवाड) के पास केकड़ी रोड पर एक संदिग्ध वाहन खड़ा है।
जिसमें अवैध मादक पदार्थ भरे होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन की तलाशी ली और उसमें से 1019 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद की। RJ 01 GC 8698 नंबर की बोलेरो गाड़ी में यह अवैध पदार्थ ले जाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी मुकेश गुर्जर व गोपाल गुर्जर लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिन्हें हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

More Stories
Delhi Metro Yellow Line पर हंगामा, तकनीकी नहीं इस वजह से 1.5 घंटे थमी रहीं ट्रेनें
राजस्व मंत्री हेमंत मीणा की तबीयत बिगड़ी, रात 1 बजे उदयपुर रेफर
जयपुर में रूसी फोटोग्राफर का आर्ट बना विवाद हाथी को गुलाबी रंग में रंगने पर मचा हंगामा