सीकर.
राजस्थान में कल रात 11 बजकर 47 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र सीकर जिले के हर्ष को बताया गया। इसकी सतह से गहराई 5 किमी अंदर थी। फिलहाल भूकंप के कारण यहां किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार राजस्थान में शनिवार देर रात आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.2 मापी गई।
भूकंप के कारण सीकर जिले के साथ-साथ डीडवाना, चूरू, नागौर जिले के कई इलाकों में भी तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का असर डीडवाना, कुचामन, लाडनूं, मकराना, सालासर, सीकर और खाटूश्यामजी में भी महसूस किया गया। इसके अलावा रींगस कस्बे, धोद और जीणमाता मंदिर में भी इसका असर देखने को मिला।

More Stories
राजस्थान में भारत टैक्सी को बढ़ावा देने की तैयारी, 2 महीने में रोजाना 5,000 राइड का लक्ष्य
शक्ति स्वरूपा सोनू ने परंपरा तोड़कर संभाला बस का स्टीयरिंग
योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कम्पोजिट विद्यालयों में 9 साल में 1.84 लाख शिक्षक बढ़े