सिरोही.
जिले की अनादरा पुलिस द्वारा हडमतिया में मुडिया फॉर्म पर बाजरे की फसल की आड़ में गांजे की अवैध खेती कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी के पास से गांजे के 112 पौधे भी जब्त किए गए हैं।
हडमतिया में मुडिया फॉर्म पर बाजरे की फसल की आड़ में गांजे की अवैध खेती करने की सूचना पर अनादरा पुलिस ने थानाधिकारी हिंगलाजदान की अगुवाई में दबिश देकर गांजे के 112 पौधों सहित उदाराम कोली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

More Stories
दिल्ली के कपासहेड़ा में एक्सपायर्ड सामान का बड़ा रैकेट पकड़ा गया
नागौर में इलेक्ट्रिक कार का गलत चालान, जांच के आदेश
2200 करोड़ रुपये के मेगा प्रोजेक्ट से यूपी का प्रवेश द्वार गाजियाबाद बनेगा इंटीग्रेटेड अर्बन हब