सीकर.
राजस्थान में सीकर जिले के लोसल थाना इलाके के बोसाना गांव के पास एक दिन के नवजात को सड़क पर फेंके जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कुछ महिलाएं बोसाना गांव के पास जस्सूपुरा के रास्ते पर जा रही थी। उसी समय कट्टे में से उन्हें रोने की आवाज सुनाई दी, जिस पर उन्होंने पास जाकर देखा तो एक नवजात को कट्टे में बांध कर फेंका हुआ पाया।
बाद में महिलाओं ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने धोद पुलिस को मामले की जानकारी दी। नवजात को कट्टे में बांधकर फेंके जाने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्चे को सीकर के जनाना अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे का वजन दो किलो के करीब है और उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है, जिसका इलाज किया जा रहा है। वहीं, धोद थाना पुलिस अब नवजात बच्चे को कट्टे में बांधकर फेंकने वाले की तलाश करने में जुट गई है।

More Stories
वाराणसी-दिल्ली के बीच 31 अक्टूबर से दौड़ेगी देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत, जानें रूट और टाइमिंग
यूपी PET 2026 परीक्षा शुरू, 37 लाख अभ्यर्थियों के लिए 60 जिलों में कड़े सुरक्षा इंतजाम
उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य, CM योगी ने बताया विकास का रोडमैप