दौसा.
दौसा जिले के नांगल राजावत तहसील के मीणा हाईकोर्ट में धूमधाम से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आदिवासी दिवस का आगाज हुआ। इस मौके पर डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सही बताते हुआ कहा कि क्रीमी लेयर का मतलब जो लोग आरक्षण का लाभ लेकर आईएएस, आरएएस या कुछ बन गए हैं, उसके बाद भी पिछड़ा, आदिवासी बनकर आरक्षण का लाभ लेना चाहते हैं।
ऐसे लोगों को सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर दिक्कत है। आज विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर डॉ. किरोड़ीलाल मीणा सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले में साथ दिखे, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि यदि सरकारी चाहे तो आरक्षण के अंदर आरक्षण की व्यवस्थाएं कर सकती है। कोर्ट की इस बात पर डॉक्टर मीणा ने कहा कि यह एक अच्छा फैसला है। जो लोग आरक्षण का लाभ ले चुके हैं, वे लोग इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। जबकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार जो लोग आरक्षण से वंचित हैं, उन लोगों को इस फैसले का लाभ मिलेगा।

More Stories
Agra Metro Expansion: आगरा मेट्रो का बड़ा विस्तार, सिकंदरा से ताज ईस्ट और कैंट से कालिंदी विहार तक बनेंगे नए स्टेशन
DU के नए PG History सिलेबस से दिल्ली सल्तनत का पेपर बाहर, कई और विषय भी हटे
खुशखबरी! चित्रकूट से प्रतापगढ़ और लखनऊ की सीधी ट्रेन सेवा, कानपुर में ट्रेन बदलने की झंझट खत्म