जयपुर.
कांग्रेस ने गुरुवार को बड़ा एक्शन लेते हुए नरेश मीणा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। नरेश मीणा देवली-उनियारा से कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। हाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा था कि यदि देवली-उनियारा से नरेश के खिलाफ प्रस्ताव आता है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
निलंबन के आदेश में नरेश पर पार्टी विरोधी कार्यशैली के आरोप लगाए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने निलंबन का आदेश जारी किया है। हरीश मीणा के सांसद बनने के बाद खाली हुई देवली सीट से कांग्रेस ने कस्तूर मीणा को मैदान में उतारा है। नरेश मीणा यहीं से टिकट मांग रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया। अब नरेश मीणा यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

More Stories
यूपी के लाखों छात्रों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, छात्रवृत्ति से वंचित रहे छात्र अब दोबारा कर सकेंगे आवेदन
खाड़ी युद्ध से भारत में खाद संकट की आशंका, जुलाई-अगस्त में उर्वरक की सप्लाई पर पड़ सकता है असर
महिला आरक्षण और परिसीमन पर सरकार का बड़ा दांव, लोकसभा में 816 सीटों के साथ 273 सीटें होंगी आरक्षित