धौलपुर.
धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सागर पाड़ा चेक पोस्ट पर सोमवार देर रात दूध से भरे बेकाबू टैंकर ने सागरपाड़ा के रहने वाले दो युवकों जगदीश (22) पुत्र हुकुमसिंह कोली और नहनो (22) पुत्र नत्थी कोली की बाइक को टक्कर मार दी। बाइक को टक्कर मारने के बाद टैंकर सड़क किनारे कॉलोनी के एक मकान में जा घुसा। टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक की मौत हो गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गुस्से में परिवहन विभाग की अस्थाई चेकपोस्ट में तोड़फोड़ करके आग लगा दी और हाईवे पर जाम लगा दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना से नाराज लोगों ने शव उठाने से इंकार कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी सुमित मेहरड़ा भी मौके पर पहुंच गए, जहां लोगों से समझाइश करके मामला शांत करवाया गया और दोनों शवों को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया। पुलिस टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

More Stories
गोरखनाथ मंदिर में आहुत श्रद्धांजलि सप्ताह में सम्मिलित होंगे मुख्यमंत्री
यूपीआईटीएस-2026 में चार दिन में ₹5,500 करोड़ के व्यापारिक समझौते
योगी सरकार में बालवाटिकाओं को मिलेगा ‘लर्निंग कॉर्नर’ का नया संसार, 966 पीएम श्री विद्यालयों में होगी आधुनिक व्यवस्था, ₹193 लाख की मंजू