बाड़मेर.
शहर के धने का तला में रविवार शाम एक महिला अपने चार मासूमों को लेकर टांके में कूद गई। हादसे में महिला को बेहोशी की हालत में टांके से बाहर निकाला गया, जबकि चारों बच्चों की जान चली गई। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हेमीदेवी पत्नी पुरखाराम रविवार शाम अपने चार बच्चों संजू, मंजू, कृष्ण एवं दिनेश को लेकर टांके में कूद गई।
इसकी भनक लगते ही परिजन एवं आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक नरेंद्रसिंह मीणा, डीएसपी रमेश कुमार, सदर थानाधिकारी सत्यप्रकाश मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद इन सभी को टांके से बाहर निकाला। हादसे में चारों बच्चों ने अपनी जान गंवा दी, जबकि मां हेमीदेवी को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

More Stories
14 लड़कियों का ‘अश्लील फोटो’ ब्लैकमेल कांड विधानसभा में गूंजा, विधायक ने पीड़ितों के लिए माँगा मुआवजा
वंदे मातरम पर सख्त हुए सीएम योगी, कहा- विरोध करने वालों को नहीं रहना चाहिए यहां
93 साल की बुजुर्ग महिला का होगा DNA टेस्ट, ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ केस कर रहा हैरान