अलवर.
चोरों ने शिवाजी पार्क क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाते हुए वहां से जेवरात और नगद राशि पर हाथ साफ कर दिया। घर के लोग बाहर गए हुए थे, तभी पीछे से यह वारदात हुई। पीड़ित महिला ने बताया कि पड़ोसियों से घर में चोरी होने की जानकारी मिली। पीड़ित महिला लवली ने बताया कि घर के सभी लोग बाहर गए हुए थे। पीछे से चोरों ने यह वारदात कर दी।
दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था, अंदर जाकर देखा तो सब सामान अस्त-व्यस्त होकर बिखरा पड़ा मिला। चोरों ने घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेत करीब 15 से 20 लाख रुपये के समान पर हाथ साफ कर दिया। मामले में थाना शिवाजी पार्क पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
राजस्थान के 6 NCR जिलों में पटाखों पर सख्ती, सिर्फ ग्रीन पटाखों को मिलेगी मंजूरी
हुक्का बार में अमीर लड़कों से दोस्ती, घर बुलाकर टॉर्चर करने का आरोप
किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्दः मुख्यमंत्री