अलवर.
अलवर में एक होटल में युवक के साथ चार पांच लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के भाई नीरज सैनी ने बताया कि उनका खैरथल रोड पर रेस्टोरेंट है, जहां दो अगस्त की शाम पांच बजे होटल के उपर कमरे में थार तथा नीचे दीपक उर्फ रवि मेरा भाई था।
हरपाल गुर्जर निवासी तरवाला भी था कि अचानक दो मोटर साइकिल पर आदमी आएं जिनके नाम रबिन्द्र गुर्जर निवासी कांकरा, सुमित गुर्जर निवासी कांकरा नवल मंडार कांफना, निशांत यादव निवासी मिन्हूत्ती, अजय सांवरिया निवासी कांकर, नितिन सैनी निवासी तिजारा वार्ड संख्या 1 दो मोटर साइकिल पर आए। इनके हाथों में लोहे की रॉड थी, जिन्होंने होटल में घुसकर दीपक उर्फ रवि को घेर लिया और उसके साथ लोहे की रॉडो से मारपीट शुरू कर दी। दीपक उर्फ रवि की हालत खराब हो जाने के कारण उसे अलवर निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस पूरे प्रकरण में जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

More Stories
अवैध शराब के कारोबार पर योगी सरकार का कड़ा प्रहार, गाजियाबाद के जिला आबकारी अधिकारी निलंबित
योगी सरकार की पारदर्शी भर्ती व्यवस्था में तकनीक का पहरा, पीईटी-2026 के दूसरे दिन 66.75 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
जौनपुर की सुप्रिया के पारंपरिक हुनर को ‘यूपी राइज’ में मिला पहला स्थान