पाली/जयपुर.
सरकार जल्द ही बच्चों को लेकर कानून बना सकती है। अगर, ऐसा हुआ तो दो-तीन बच्चे वाले लोगों को सरकारी योजनाओं को लाभ नहीं मिलेगा। इसके संकेत यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने दिए हैं। दरअसल, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा पाली जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिन लोगों के दो-तीन से ज्यादा बच्चे हैं, उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाएगा।
सरकार इस पर काम कर रही है, जल्द ही इसे लेकर कानून लाएगी। उन्होंने कहा कि जनसंख्या बढ़ेगी तो संसाधन घटेंगे यह कटु सत्य है। इसलिए केंद्र सरकार के स्तर पर कानून लाने का प्रयास किया जा रहा है। राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर मंत्री खर्रा ने कहा पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। भाजपा सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने भ्रम फैलाया और हम उसे समय पर दूर नहीं कर पाए। हमारे कार्यकर्ता अति आत्मविश्वास में थे, जिस कारण हमें चुनाव में नुकसान हुआ। लेकिन, उपचुनाव में हम वापसी करेंगे।

More Stories
राजस्थान में भारत टैक्सी को बढ़ावा देने की तैयारी, 2 महीने में रोजाना 5,000 राइड का लक्ष्य
शक्ति स्वरूपा सोनू ने परंपरा तोड़कर संभाला बस का स्टीयरिंग
योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कम्पोजिट विद्यालयों में 9 साल में 1.84 लाख शिक्षक बढ़े